Home देश कश्मीर में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 घायल

कश्मीर में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 घायल

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को काजीगुंड-श्रीनगर-बारामूला रेलगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घाटी में वर्ष 2008 में रेल सेवा बहाल किए जाने के बाद यह पहला हादसा है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रेलगाड़ी काजीगुंड रेलवे स्टेशन से बुधवार सुबह रवाना हुई। सदूरा के पास रेलगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने रेलगाड़ी के इंजन व एक डिब्बे के पटरी से उतरने को दुर्घटना करार दिया और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ से इंकार किया।

Rate this post

NO COMMENTS