Home देश हिमाचल में सड़क दुर्घटना, 27 मरे

हिमाचल में सड़क दुर्घटना, 27 मरे

शिमला ।। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बस के 1,000 फुट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सोमवार को शिमला के दानोह के निकट हुई। इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए हैं। बस में सवार लोग बिलासपुर से बंदला जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त रितेश चौहान ने आईएएनएस से कहा, “अंधेरा होने की वजह से बस चालक सड़क के किनारे को नहीं देख सका और बस 1,000 फुट गहरी खाई में गिर गई।”

पुलिस अधीक्षक संतोष पाटील ने कहा कि अधिकांश यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस बीच सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Rate this post

NO COMMENTS