Home देश वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगनाथ का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगनाथ का निधन

बेंगलुरू ।। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. एच. रंगनाथ का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

रंगनाथ का यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वह पिछले कुछ समय से बीमार रह रहे थे।

छह बार राज्य विधानसभा के सदस्य रहे रंगनाथ डी. देवराज उर्स, एस. बंगारप्पा और एस.एम.कृष्णा की सरकार में मंत्री भी थे।

विधानसभा में वह चित्रदुर्गा जिले की हिरियुर सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। वर्ष 1984 में वह एक बार लोकसभा के लिए भी चुने गए।

रंगनाथ अपने पीछे दो बेटों और चार बेटियों को छोड़ गए हैं।

Rate this post

NO COMMENTS