Home देश सोनिया गांधी का अमेरिका में सफल ऑपरेशन

सोनिया गांधी का अमेरिका में सफल ऑपरेशन

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अमेरिका के एक अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया है। बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं, जिसके कारण उनका सर्जरी करना जरूरी हो गया था। सोनिया गांधी फिलहाल आईसीयू में ही हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी की सर्जरी 4 अगस्त को की गई थी। सर्जरी करनेवाले सर्जन ने बताया कि सर्जरी सफल रही है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। राहुल गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट सोनिया गांधी के साथ हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेद्वी ने बताया है कि “ऑपरेशन सफल रहा है और वह तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही हैं। अभी भी उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष [आईसीयू] में ही रखा गया है।”

ज्ञात हो कि सोनिया गांधी ने सर्जरी पर जाने से पहले कांग्रेस की कमान राहुल गांधी समेत चार लोगों को सौंप दी थी। कहा जा रहा है कि वह दो से तीन हफ्तों तक आईसीयू में ही रहेंगी।

Rate this post

NO COMMENTS