Home देश स्‍थायी समिति में ही लोकपाल बिल पर हो सकती है चर्चा –...

स्‍थायी समिति में ही लोकपाल बिल पर हो सकती है चर्चा – प्रधानमंत्री

कोलकाता ।। अन्‍ना के अनशन का आज सातवां दिन है, लेकिन सरकार की तरफ से बातचीत के लिए अभी तक कोई खास पहल होती नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री ने भी आज स्पष्ट कर दिया कि भ्रष्‍टाचार से लड़ने के लिए सक्षम लोकपाल बिल संसद की स्‍थायी समिति में है और वहीं इस बिल पर चर्चा हो सकती है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भ्रष्‍टाचार का हल एक ही कानून से नहीं हो सकता है। पीएम ने कहा कि यह बात गलत है कि उदारीकरण के कारण भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्‍होंने कहा कि देश में खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।

पीएम ने बड़े सरकारी ठेकों में भ्रष्‍टाचार की बात कबूल करते हुए कहा कि न्‍यायिक प्रक्रिया में सुधार और तेजी की जरूरत है। प्रधानमंत्री आईआईएम कोलकाता के गोल्‍डन जुबली समारोह में भाग लेने आये थे।

Rate this post

NO COMMENTS