Home देश एनएसडी अगरतला में स्थापित करेगा केंद्र

एनएसडी अगरतला में स्थापित करेगा केंद्र

अगरतला ।। पूर्वोत्तर राज्यों में कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भारत का प्रमुख थिएटर केंद्र ‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय’ (एनएसडी) ने यहां एक केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

एनएसडी की निदेशक अनुराधा कपूर ने संवाददाताओं को बताया, “पारम्परिक और समसामयिक नाटकों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित एनएसडी केंद्र से पूर्वोत्तर राज्यों में कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मदद मिलेगी।”

इसके पहले नई दिल्ली स्थित एनएसडी ने कर्नाटक में एक केंद्र स्थापित किया था।

अनुराधा ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक जनजातीय कलाकारों के लिए अगरतला में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

अनुराधा इसी सप्ताह के आरम्भ में यहां आईं। उन्होंने इस प्रस्तावित केंद्र की अंतिम रूपरेखा देने के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, सूचना एवं संस्कृति मामलों के मंत्री अनिल सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

Rate this post

NO COMMENTS