Home देश दाऊद की मौजूदगी से इंकार करता रहा है पाकिस्तान : भारत

दाऊद की मौजूदगी से इंकार करता रहा है पाकिस्तान : भारत

नई दिल्ली ।। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि भारत जानता है कि माफिया सरगना से आतंकवादी बना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसके प्रत्यर्पण का मुद्दा कई बार उठाए जाने के बावजूद पड़ोसी देश दाऊद की पाकिस्तान में मौजूदगी से इंकार करता रहा है।

हाल ही में कराची में दाऊद द्वारा अपने बेटे की शादी के प्रीतिभोज की मेजबानी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिदम्बरम ने संवाददताओं से कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि वह कहां है लेकिन हमें वहां जाने की अनुमति कोई नहीं देगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। वह सीधे तौर पर इससे इंकार कर देते हैं। यहां से हम इस मामले में क्या कर सकते हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने अपने देश में आपराधिक एवं आतंकवादी गतिविधियां चलाने वाले 20 से अधिक कुख्यात अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए सूची पाकिस्तान को सौंपी थी जिसमें दाऊद इब्राहिम का नाम भी था।

Rate this post

NO COMMENTS