पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बहन यिंगलक के नेतृत्व में पुएआ थाई पार्टी ने देश में हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है। यिंगलक के नेतृत्व में पार्टी ने 500 में से 263 सीटों पर कब्जा किया है। प्रधानमंत्री अभिसित ने यिंगलक को जीत की बधाई दी है।
ज्ञात हो कि थाईलैंड में पिछले छह वर्षों के दौरान अक्सर हिंसक राजनीतिक प्रदर्शन हुए हैं। इस कारण मतदान के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के बाहर लगभग 170,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।