Home देश यिंगलक शिनावात्रा बनीं थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री

यिंगलक शिनावात्रा बनीं थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री

बैंकाक, Hindi7.com ।। थाइलैंड की जनता ने पुएआ पार्टी की यिंगलक शिनावात्रा पर भरोसा दिखाकर अपने लिए एक महिला प्रधानमंत्री को पसंद किया है। शिनावात्रा थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। इनको हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में जीत मिली है।

गौरतलब है कि पुएआ थाई पार्टी ने काफी समय बाद चुनाव में जीत हासिल की है। पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बहन यिंगलक के नेतृत्व में पुएआ थाई पार्टी ने देश में हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है। यिंगलक के नेतृत्व में पार्टी ने 500 में से 263 सीटों पर कब्जा किया है। प्रधानमंत्री अभिसित ने यिंगलक को जीत की बधाई दी है।

ज्ञात हो कि थाईलैंड में पिछले छह वर्षों के दौरान अक्सर हिंसक राजनीतिक प्रदर्शन हुए हैं। इसी कारण से मतदान के लिए देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के बाहर लगभग 170,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।

Rate this post

NO COMMENTS