Home देश कश्मीर में सुरक्षा अधिकारी ने की आत्महत्य

कश्मीर में सुरक्षा अधिकारी ने की आत्महत्य

श्रीनगर ।। उत्तरी कश्मीर में अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने आधिकारिक आवास में आत्महत्या कर ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 45वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट राजीव चौहान ने समबाल इलाके में स्थित अपने सरकारी आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने कहा, “उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षो में अर्धसैनिक बलों में आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके पीछे ड्यूटी का समय लंबा होना, परिवार से दूर होना, खानाबदोश जिंदगी और मनोरंजन की सुविधाओं में कमी को कारण करार दिया जाता है।

Rate this post

NO COMMENTS