Home देश रग्बी विश्व कप : आस्ट्रेलिया को कांस्य

रग्बी विश्व कप : आस्ट्रेलिया को कांस्य

ऑकलैंड ।। आस्ट्रेलिया ने रग्बी विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले ऑफ मुकाबले में वेल्स को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है।

समाचार पत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के मुताबिक, शुक्रवार को ईडन पार्क में तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले ऑफ मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने वेल्स को 21-18 से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को 20-6 से हराया था जबकि एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने वेल्स को 9-8 से शिकस्त दी थी।

दो बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में यह पहला कांस्य पदक है। इससे पहले, वर्ष 1987 में तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले ऑफ मुकाबले में आस्ट्रेलिया को वेल्स के हाथों 22-21 से हारकर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

Rate this post

NO COMMENTS