Home देश खिताबी जीत से खुश हैं बर्तोली

खिताबी जीत से खुश हैं बर्तोली

ओसाका (जापान) ।। फ्रांस की महिला खिलाड़ी मरियन बर्तोली डब्ल्यूटीए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीतकर बेहद खुश हैं।

220,000 डॉलर इनामी राशि वाले हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में बर्तोली ने मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-3, 6-1 से पराजित किया।

जीत के बाद बर्तोली ने कहा, “मैंने इस टूर्नामेंट में जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है उससे मैं खुश हूं। मेरे लिए यह सत्र बहुत अच्छा रहा है। निश्चिततौर पर खिताब जीतना अच्छा लगता है। इस वर्ष मैंने अब तक दो खिताब जीते हैं।” उल्लेखनीय है कि बतरेली ने इससे पहले जून में इस्टबोर्न टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

Rate this post

NO COMMENTS