Home देश वैलेंसिया ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

वैलेंसिया ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

वैलेंसिया (स्पेन) ।। भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी वैलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और कुरैशी ने सोमवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के निकोलस अल्माग्रो और पाब्लो एंडूजार की जोड़ी को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

इससे पहले, ‘इंडो-पाक’ एक्सप्रेस के नाम से विख्यात बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी को हाल में सम्पन्न अर्स्ट बैंक ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Rate this post

NO COMMENTS