Home देश राष्ट्रीय महिला शतरंज : तानिया संयुक्त शीर्ष पर बरकरार

राष्ट्रीय महिला शतरंज : तानिया संयुक्त शीर्ष पर बरकरार

चेन्नई ।। दिल्ली की तानिया सचदेव ने भक्ती कुलकर्णी को हराकर 38वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैम्पियनशिप में संयुक्त शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

चौथे दौर की समाप्ति के बाद तानिया, पीएसपीबी की निशा मोहोता और एएआई की महिला ग्रैंड मास्टर एन्न गोमेज एकसमान 3.5 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष पर बनी हुई हैं।

ओडिशा की पदमिनी राउत और तमिलनाडु की एस.हरिनी इन तीनों खिलाड़ियों से आधा अंक पीछे हैं।

उल्लेखनीय है कि तानिया को इस चैम्पियनशिप में शीर्ष वरीयता दी गई है।

Rate this post

NO COMMENTS