Home देश डेनमार्क ओपन बैडमिंटन : वेई को हराकर चेन ने जीता खिताब

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन : वेई को हराकर चेन ने जीता खिताब

कोपेनहेगन ।। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के खिलाड़ी चेन लोंग ने शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चोंग वेई को हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है।

समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ के मुताबिक, रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के फाइनल में चेन ने वेई को 21-15, 21-18 से पराजित किया। चेन को इस मुकाबले को जीतने के लिए 45 मिनट का समय लगा।

पत्र के मुताबिक जीत के बाद चेन ने कहा, “मेरे लिए यह एक सामान्य टूर्नामेंट की तरह था। मैं हर एकल मुकाबले में बेहतर करता हूं।” उल्लेखनीय है कि चेन ने हाल में जापान ओपन के फाइनल में भी वेई को हराया था।

Rate this post

NO COMMENTS