Home देश डायनमो ड्रेसडेन की जर्मन कप फुटबाल से छुट्टी

डायनमो ड्रेसडेन की जर्मन कप फुटबाल से छुट्टी

बर्लिन ।। सेकेंड डिवीजन टीम डायनमो ड्रेसडेन को 2012/2013 सत्र के लिए जर्मन कप फुटबाल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। जर्मन सॉकर एसोसिएशन के खेल न्यायाधिकरण ने गुरुवार को यह फैसला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक न्यायाधिकरण अक्टूबर में बोरूसिया डार्टमंड के साथ खेले गए जर्मन कप मुकाबले के दौरान ड्रेसडेन टीम के प्रशंसकों द्वारा किए गए उपद्रव के कारण ऐसा किया है।

उस मैच के दौरान ड्रेसडेन के प्रशंसकों ने ने मैदान में घुसकर आगजनी की थी। इस घटना में 17 लोग घायल हुए थे जबकि 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

जर्मन सॉकर एसोसिएशन ने इस घटना के लिए ड्रेसडेन टीम को जिम्मेदार मानते हुए उस पर 150,000 यूरो का जुर्माना भी लगाया था।

ड्रेसडेन टीम को दूसरी बार लीग स्तर के आयोजन से बाहर किया गया है। इससे पहले 1991 में यूरोपीयन कप मुकाबलों से उसे दो वर्षो के लिए निलम्बित कर दिया गया था।

Rate this post

NO COMMENTS