Home देश दक्षिण एशिया बीच गेम्स में भारत को सबसे अधिक पदक

दक्षिण एशिया बीच गेम्स में भारत को सबसे अधिक पदक

हम्बानटोटा (श्रीलंका) ।। भारत ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए प्रथम दक्षिण एशिया बीच गेम्स में सबसे अधिक पदक प्राप्त किया है। भारत को कुल 27 पदक प्राप्त हुए, जिनमें 11 स्वर्ण शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण के अलावा नौ रजत और सात कांस्य पदक जीते। श्रीलंका ने कुल नौ स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य प्राप्त किए।

अंतिम दिन श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को नेटबॉल के फाइनल में हरा दिया। श्रीलंका ने यह मैच 24-17 से जीता।

Rate this post

NO COMMENTS