Home देश एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : ईरान से हारी भारतीय टीम

एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : ईरान से हारी भारतीय टीम

नई दिल्ली ।। भारतीय टीम को एएफसी अंडर-19 फुटबाल क्वालीफायर मुकाबले में ईरान से हार का सामना करना पड़ा है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ईरान ने भारत की अंडर-19 टीम को 3-0 से पराजित किया।

ईरान की ओर से अहमद अब्दुल्लाहजादेह ने मैच के आठवें मिनट में पहला गोल किया जबकि अलीरेजा जहान ने ईरान की ओर से 67वें और 81वें मिनट में दो गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारतीय टीम गोल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम का अगला मुकाबला उज्बेकिस्तान से चार नवम्बर को होगा। एक अन्य मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया।

Rate this post

NO COMMENTS