Home देश यूरो-2012 : पुर्तगाल और आयरलैंड ने किया क्वालीफाई

यूरो-2012 : पुर्तगाल और आयरलैंड ने किया क्वालीफाई

लिस्बन ।। पुर्तगाल और आयरलैंड की टीमें यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2012 के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। पुर्तगाल ने मंगलवार को बोस्निया-हर्जेगोविना को 6-2 से हराया जबकि आयरलैंड ने इस्तोनिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। बोस्निया-हर्जेगोविना और पुर्तगाल के बीच जेनिका में खेला गया पहले दौर का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा था लेकिन दूसरे दौर में पुर्तगाल ने बड़ी जीत हासिल की।

अन्य क्वालीफाईंग मुकाबलों में क्रोएशिया को तुर्की के खिलाफ गोलरहित बराबरी से संतोष करना पड़ा लेकिन पहले दौर में मिली जीत के कारण वह 3-0 के अंतर से यूरो-2012 के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा।

चेक गणराज्य की टीम भी मोंटेनेग्रो पर मिली 1-0 की जीत के साथ क्वालीफाई करने में सफल रही। चेक गणराज्य ने पहले दौर के मुकाबले में मोंटेनेग्रो को 2-0 से हराया था।

Rate this post

NO COMMENTS