Home देश हांगकांग ओपन बैडमिंटन : जयराम दूसरे दौर मे

हांगकांग ओपन बैडमिंटन : जयराम दूसरे दौर मे

नई दिल्ली ।। भारत के अजय जयराम हांगकांग ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज-2011 के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं वहीं ज्वाला गुट्टा और अश्विन पोनप्पा की जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में जयराम ने विश्व के छठी वरीयता प्राप्त जापान के शो सासाकी को 14-21, 21-18, 21-14 से पराजित किया। जयराम ने इस मुकाबले को 50 मिनट में अपने नाम किया।

महिलाओं की युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में डेनमार्क की क्रिस्टीना पेडेर्सन और कामिला राइटर जूहल की जोड़ी ने गुट्टा और पोनप्पा की जोड़ी को 21-15, 21-14 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 27 मिनट तक चला।

एक अन्य पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के लिन डान ने भारत के पुरुपल्ली कश्यप को 16-21, 21-17, 21-14 से हराया। डान को यह मुकाबला जीतने के लिए एक घंटे और छह मिनट का समय लगा।

Rate this post

NO COMMENTS