Home देश सैफ कप : अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 3-1 से हराया

सैफ कप : अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 3-1 से हराया

नई दिल्ली ।। अफगानिस्तान ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम में खेले गए सैफ कप फुटबाल टूर्नामेंट के लीग मैच में श्रीलंका क 3-1 से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है। विश्व की 178वीं वरीयता प्राप्त अफगानी टीम ने 176वीं वरीय श्रीलंकाई टीम को हराने से पहले भारत को 1-1 से बराबरी पर रोका था। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान सबसे बेहतर स्थित में है।

उसे अब अपना आखिरी पूल मैच भूटान से खेलना है और यह मैच जीतकर अफगान टीम इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

बहरहाल, मैच का पहला गोल श्रीलंका ने 17वें मिनट में किया था लेकिन संजार अहमदी ने 22वें और 36वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को आगे कर दिया। 

इसके बाद अटा यामिर अली ने 79वें मिनट में गोल करके अफगान टीम की जीत पक्की कर दी। अली ने यह गोल हारून फकरुद्दीन के पास पर किया, जो मुम्बई एफसी के लिए इंडियन लीग में खेलते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS