Home देश इंडियन ग्रां पी : मुख्य रेस में लगेगा चर्चित हस्तियों का जमावड़ा

इंडियन ग्रां पी : मुख्य रेस में लगेगा चर्चित हस्तियों का जमावड़ा

ग्रेटर नोएडा ।। देश में पहली बार बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाली फॉर्मूला वन (एफ-1) रेस ‘इंडियन ग्रां पी’ में रविवार को सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों, राजनेताओं, फिल्मी सितारों और चर्चित हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल (जेपीएसआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, मोटर स्पोर्ट के शौकीन तेंदुलकर ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है।”

क्रिकेट खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, विराट कोहली, वी.वी.एस.लक्ष्मण और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन मौजूद रहेंगे जबकि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगी।

अधिकारी ने बताया, “खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। रेस के अंत में तेंदुलकर झंडे को लहराते हुए नजर आ सकते हैं।”

बॉलिवुड अभिनेता शहरुख खान, अर्जुन रामपाल, रितिक रोशन और अभिषेक बच्चन भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया, “प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।” राजनेताओं में अरुण जेटली और कपिल सिब्बल के आने की उम्मीद है।

Rate this post

NO COMMENTS