Home देश क्रेमलिन कप : टिप्सारेविक ने जीता खिताब

क्रेमलिन कप : टिप्सारेविक ने जीता खिताब

मास्को ।। सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी जांको टिप्सारेविक ने हमवतन विक्टर ट्रायोस्की को हराकर क्रेमलिन कप टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त टिप्सारेविक ने रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त ट्रायोस्की को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीतने के लिए टिप्सारेविक को 88 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि ट्रायोस्की ने कुछ सप्ताह पहले ही मलेशिया ओपन चैम्पियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया था जो उनके करियर का पहला खिताब था।

Rate this post

NO COMMENTS