Home देश इटैलियन लीग : नोवारा को हराकर लाजियो चौथे स्थान पर

इटैलियन लीग : नोवारा को हराकर लाजियो चौथे स्थान पर

रोम ।। लाजियो ने सोमवार को खेले गए लीग मुकाबले में नोवारा को 3-0 से हराकर इटैलियन लीग की तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लाजियो के लिए कप्तान टोमासो रोच्ची ने दो गोल किए जबकि गुइसेप्पी बियावा ने एक गोल किया। 

मैच का पहला गोल बियावा ने किया। इसके बाद रोच्ची ने टीम को अजेय बढ़त दिला दी। मैच का फैसला मध्यांतर से पहले ही हो गया था क्योंकि लाजियो ने तीनों गोल शुरुआती 16 मिनट में ही दाग दिए थे।

इस जीत के साथ लाजियो ने पांचवें स्थान पर काबिज नेपोली की तुलना में पांच अधिक जुटा लिए हैं। लाजियो ने लीग में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं।

Rate this post

NO COMMENTS