Home देश एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : पाकिस्तान से हारी भारतीय टीम

एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : पाकिस्तान से हारी भारतीय टीम

नई दिल्ली ।। तेहरान में खेले गए एशियाई फुटबाल कंफेडरेशन (एएफसी) अंडर-19 क्वालीफायर के एक लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हरा दिया।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से पराजित किया।

पाकिस्तान की ओर से दोनों गोल बिलावल-उल रहमान ने किए। रहमान ने मैच के 31वें और 43वें मिनट में दो गोल किए जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल जॉनीचंद सिंह ने मैच के 55वें मिनट में किया।

इससे पहले, शुक्रवार को उज्बेकिस्तान ने भारतीय टीम को 2-1 से पराजित किया था। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम चार मुकाबलों में तीन अंक ही अर्जित कर सकी।

Rate this post

NO COMMENTS