Home देश फोर्स इंडिया के साथ अपने भविष्य को लेकर चुप हैं रेस्ता

फोर्स इंडिया के साथ अपने भविष्य को लेकर चुप हैं रेस्ता

लंदन ।। ब्रिटिश चालक पॉल डी रेस्ता 2012 फार्मूला वन सत्र के लिए फोर्स इंडिया टीम के साथ अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते। रेस्ता ने इतना जरूर कहा है कि वह आगामी सत्र के लिए कार में किए जा रहे बदलाव को लेकर टीम का साथ दे रहे हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन एफ-1 डॉट कॉम’ के मुताबिक ऐसे में जबकि फोर्स इंडिया ने अगले सत्र के लिए अपने चालकों के नाम की घोषणा नहीं की है, रेस्ता ने चुप्पी साधे रहने का फैसला कर लिया है। एड्रियन सुतिल और निको हल्केनबर्ग के साथ वह भी फोर्स इंडिया की सीट की दौड़ में हैं।

फोर्स इंडिया टीम अगले सप्ताह अपने चालकों के नामों की घोषणा कर सकती है। सुतिल का इस टीम से बाहर जाना एक लिहाज से तय माना जा रहा है लेकिन रेस्ता को अपने भविष्य की जानकारी नहीं है।

रेस्ता ने कहा, “इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मेरी टीम अगले सत्र के लिए अपनी कार में कुछ बदलाव कर रही है और इसी के परीक्षणों में मैं टीम के साथ जुटा हुआ हूं।”

Rate this post

NO COMMENTS