Home देश लक्जमबर्ग ओपन : अजारेंका बनीं चैम्पियन

लक्जमबर्ग ओपन : अजारेंका बनीं चैम्पियन

लक्जमबर्ग ।। बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने लक्जमबर्ग ओपन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया है।

टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त अजारेंका ने रविवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के फाइनल में रोमानिया की मोनिका निकुलेसकु को 6-2, 6-2 से पराजित किया। इस मुकाबले को अजारेंका ने एक घंटे में अपने नाम किया।

मौजूदा सत्र में अजारेंका की यह तीसरी जबकि करियर की आठवीं खिताबी जीत है। इसके साथ निकुलेसकु नवम्बर में बाली में आयोजित होने वाली टूर्नामेंट ऑफ चैम्पियंस के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। यह पहला मौका है जब निकेलेसकु किसी डब्ल्यूटीए टूर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

Rate this post

NO COMMENTS