Home देश विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में पराग्वे की जीत

विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में पराग्वे की जीत

असुनसियोन (पराग्वे) ।। क्रिस्टियन रिवेरोस और डेरियो वेरोन के दो गोलों की मदद से पराग्वे ने शुक्रवार को खेले गए साउथ अमेरिकन वर्ल्ड कप क्वालीफाईंग मुकाबले में इक्वाडोर को 2-1 से हरा दिया। वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के मुताबिक रिवेरोस ने मैच के 46वें मिनट में पहला गोल किया जबकि वेरोन ने 56वें मिनट में एक और गोल करके पराग्वे को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद जाओ रोजास ने अंतिम क्षणों में गोल करके पराग्वे की बढ़त को कम करने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

इक्वाडोर की टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे एक में जीत मिली है जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है।

मंगलवार को इक्वाडोर का सामना पेरू से होना है जबकि पराग्वे की टीम चिली से भिड़ेगी। शुक्रवार को चिली को उरुग्वे के हाथों 0-4 से हार मिली थी। उस मैच में लुइस सुआरेज ने चार गोल किए।

Rate this post

NO COMMENTS