Home देश जापान ओपन : स्टोसुर और बर्तोली सेमीफाइनल में

जापान ओपन : स्टोसुर और बर्तोली सेमीफाइनल में

ओसाका (जापान) ।। मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और फ्रांसीसी महिला टेनिस खिलाड़ी मरियन बर्तोली अपने-अपने मुकाबले जीतकर डब्ल्यूटीए जापान ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं।

220,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्टोसुर ने दक्षिण अफ्रीका की चैनेले शीपर्स को 6-2, 6-3 से पराजित किया जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त बर्तोली ने स्थानीय खिलाड़ी अयुमी मोरिता को 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी की अंगेलिक केरबर ने थाईलैंड की तामारिने तानासुर्गन को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

उल्लेखनीय है कि बारिश के कारण शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले नहीं खेले जा सके थे इसलिए अंतिम आठ के सभी मुकाबले शनिवार को खेले जा रहे हैं।

 

Rate this post

NO COMMENTS