Home देश कड़ी मेहनत का फल मिला : बोपन्ना

कड़ी मेहनत का फल मिला : बोपन्ना

पेरिस ।। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का कहना है कि पिछले कुछ वर्षो में उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल गया है। बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल हक कुरैशी ने रविवार को पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में पुरुषों की युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। ‘इंडो-पाक’ एक्सप्रेस के नाम से विख्यात बोपन्ना और कुरैशी ने पहली बार एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीता है। मौजूदा सत्र में बोपन्ना और कुरैशी का यह तीसरा खिताब है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बोपन्ना ने कहा, “इस जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह हम दोनों की अब तक की बड़ी खिताबी जीत है। पिछले कुछ वर्षो से हमने जो कड़ी मेहनत की उसका फल हमें मिल गया है।”

इससे पहले, इस वर्ष बोपन्ना और कुरैशी ने जून में गैरी वेबर ओपन और पिछले महीने स्टॉकहोम ओपन टूर्नामेंट अपने नाम किया था।

Rate this post

NO COMMENTS