Home देश एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : उज्बेकिस्तान से हारी भारतीय टीम

एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर : उज्बेकिस्तान से हारी भारतीय टीम

नई दिल्ली ।। तेहरान में खेले जा रहे एशियाई फुटबाल कन्फेडरेशन (एएफसी) अंडर-19 क्वालीफायर मुकाबले में उज्बेकिस्तान ने भारत को हरा दिया है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में उज्बेकिस्तान की टीम ने भारत को 2-1 से हरा दिया।

उज्बेकिस्तान की ओर से दोनों गोल व्लादिमिर कोजाक ने किए। कोजाक ने मैच के 32वें मिनट में पहला गोल किया जबकि दूसरा गोल उन्होंने 89वें मिनट में किया। भारत की ओर से एकमात्र गोल प्रोनॉय हाल्देर ने मैच के 60वें मिनट में किया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के अब तक तीन मुकाबलों में तीन अंक हैं। भारतीय टीम अंतिम लीग मुकाबले में आठ नवम्बर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Rate this post

NO COMMENTS