Home देश स्विस इंडोर्स बैसेल : फेडरर बने चैम्पियन

स्विस इंडोर्स बैसेल : फेडरर बने चैम्पियन

जेनेवा ।। स्विस इंडोर्स बैसेल एटीपी टूर्नामेंट के चार बार के चैम्पियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने जापान के खिलाड़ी केई निशीकोरी को 6-1, 6-3 से हराकर पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त फेडरर आठ बार इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचे थे।

इस सत्र में फेडरर का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने दोहा में वर्ष का पहला खिताब जीता था। इसके बाद फेडरर अगले सप्ताह से शुरू हो रहे पेरिस मास्टर्स में हिस्सा लेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS