Home देश आडवाणी 2जी घोटाले में समानांतर मुकदमा चाहते हैं : खुर्शीद

आडवाणी 2जी घोटाले में समानांतर मुकदमा चाहते हैं : खुर्शीद

नई दिल्ली ।। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हमले के बाद केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह मामला अभी अदालत के विचाराधीन है और इस पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में बुधवार को खुर्शीद ने कहा, “आडवाणी 2जी मामले में समानांतर मुकदमा चाहते हैं। मैं उन्हें बेहद मौलिक बात बताना चाहता हूं कि सैद्धांतिक रूप से यदि कोई मामला अदालत के विचाराधीन होता है तो आप उस पर चर्चा नहीं कर सकते कि अदालत में क्या हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि यदि आप इस पर चर्चा करते हैं कि अदालत में क्या हो रहा है तो इससे अदालत की कार्यवाही के प्रभावित होने का खतरा पैदा हो सकता है।

आडवाणी ने अपनी जन चेतना यात्रा के दौरान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह 2जी घोटाले के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS