Home देश चिकित्सकों की निगरानी में हैं अमर सिंह

चिकित्सकों की निगरानी में हैं अमर सिंह

नई दिल्ली ।। राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी (सपा)के पूर्व नेता अमर सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। 

किडनी में परेशानी की वजह से उन्हें तिहाड़ जेल से एम्स में सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था। 

जुलाई 2008 में संसद में विश्वास मत से पहले सांसदों को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में सिंह को छह सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था।

चिकित्सकों ने आईएएनएस को बताया कि अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट 11 बजे दिन में जारी किए जाने की सम्भावना है।

Rate this post

NO COMMENTS