Home देश भंवरी मामला : 2 संदिग्ध फिर गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 5 दिनों...

भंवरी मामला : 2 संदिग्ध फिर गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 5 दिनों की पुलिस हिरासत में

जोधपुर ।। राजस्थान की लापता नर्स भंवरी देवी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो संदिग्धों को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड्स खरीदने के लिए सोहन लाल विश्नोई और शहाबुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भंवरी के अपहरण में इन सिम कार्डो का इस्तेमाल किया गया। 

ज्ञात हो कि एक सीडी में भंवरी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाई गई है। पुलिस विश्नोई और शाहबुद्दीन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इन दोनों से फिर पूछताछ करना चाहती थी लेकिन ये दोनों न्यायिक हिरासत में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे। अब इनके खिलाफ जाली दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्डस खरीदने का मामला दर्ज हो गया है।

वहीं, मामले में मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले और फिर बाद में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलम्बित होने वाले मदेरणा मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं।

Rate this post

NO COMMENTS