Home देश बीजद से चुनावी गठबंधन नहीं : भाजपा

बीजद से चुनावी गठबंधन नहीं : भाजपा

भुवनेश्वर ।। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को साफ किया कि अगले विधानसभा या लोकसभा चुनावों के लिए ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं होगा।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जुआल ओरम ने आईएएनएस से कहा, “बीजद के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई सम्भावना नहीं है।”

ओरम ने कहा, “हमारी पार्टी राज्य व केंद्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरशोर से लड़ रही है। ऐसे में (मुख्यमंत्री) नवीन पटनायक जैसे भ्रष्ट व्यक्ति के नेतृत्व वाले किसी राजनीतिक दल के साथ सम्भावित गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।”

ओरम का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि 2014 के आम चुनाव में बीजद के साथ किसी गठबंधन से वह इंकार नहीं कर सकते। वर्ष 2009 में दोनों दल अलग हो गए थे।

Rate this post

NO COMMENTS