Home देश चीन नीति की समीक्षा चाहती है भाजपा

चीन नीति की समीक्षा चाहती है भाजपा

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 4000 चीनी सैनिकों की उपस्थिति सम्बंधी थल सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के बयान के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को केंद्र सरकार से देश की चीन नीति की समीक्षा किए जाने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जनरल वी. के. सिंह का यह कहना कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में चीनी सेना की बड़ी संख्या में मौजूदगी है, बेहद चिंताजनक मामला है।”

उन्होंने कहा, “हक्कानी नेटवर्क के मुद्दे पर अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में आए तनाव के बाद तो यह मामला और भी गम्भीर हो जाता है।”

हुसैन ने कहा, “सरकार को इस मामले पर चीन से चर्चा करनी चाहिए।”

Rate this post

NO COMMENTS