Home देश सोनिया की उत्तराखण्ड रैली रद्द

सोनिया की उत्तराखण्ड रैली रद्द

नई दिल्ली ।। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की उत्तराखण्ड में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। उन्हें बुखार आने की वजह से यह निर्णय लिया गया। विदेश से सर्जरी करा लौटने के बाद से यह उनकी पहली रैली थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने बताया, “कांग्रेस अध्यक्ष को बुखार है। उनकी उत्तराखण्ड यात्रा रद्द कर दी गई है।”

सोनिया के अगस्त में विदेश में अपनी सर्जरी करा लौटने के बाद से वह पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने आ रही थीं। उत्तराखण्ड के चमोली जिले के गौचर में यह रैली होनी थी।

उनकी इस रैली को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तराखण्ड में 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के अभियान की शुरुआत माना जा रहा था। सोनिया ऋषिकेश-कर्णाप्रयाग रेल परियोजना का शिलान्यास भी करने वाली थीं।

सूत्रों ने बताया कि रैली में कांग्रेस प्रतिनिधि सोनिया का भाषण पढ़कर सुना देंगे।

अगले साल पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Rate this post

NO COMMENTS