Home देश पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से तृणमूल सांसद नाराज

पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से तृणमूल सांसद नाराज

कोलकाता ।। तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल ने पेट्रोल की कीमतों में बार-बार वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी को अंधेरे में रखकर केंद्र सरकार का इस तरह का निर्णय लेना ‘अस्वीकार्य’ है।

पार्टी के संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुदीप बंदोपाध्याय ने पत्रकारों से कहा, “हम सब अपनी अध्यक्ष ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं और अपने दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराएंगे। हम उनपर अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपेंगे।”

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तृणमूल कांग्रेस अहम भागीदार है।

Rate this post

NO COMMENTS