Home देश राहुल की नसीहत

राहुल की नसीहत

झांसी ।। कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी ने सोमवार को युवा कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की नसीहत देते हुए केंद्रीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

झांसी शहर के श्रीनाथ होटल में चल रहे युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें।

राहुल ने कहा, “आप लोग गांव-गांव में जाकर कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार करें। आम लोगों को मायावती सरकार की विकास विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करने का निर्देश देते हुए राहुल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा।”

दोपहर करीब दो बजे झांसी पहुंचे राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में लगभग तीन घंटे बिताने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Rate this post

NO COMMENTS