Home देश “राहुल गांधी तो पंच प्रधान की कुर्सी के लायक भी नहीं है”

“राहुल गांधी तो पंच प्रधान की कुर्सी के लायक भी नहीं है”

मुंबई ।। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने एक बार फिर राहुल गांधी को अपने रडार पर लेते हुए कहा है कि वह पंच प्रधान की कुर्सी के लायक भी नहीं है। शिवसेना के मुखपत्र “सामना” के मराठी अंक में ठाकरे कहते हैं कि आखिर ये कौन है राहुल गांधी? उसमें क्या है ऐसा?

ठाकरे आगे कहते हैं कि क्या पंच प्रधान की कुर्सी इतनी सस्ती हो गई है? कल कोई स्कूल का छात्र उठकर कहेगा कि उसे पंच प्रधान बना दो, तो क्या ऐसा कर दिया जाएगा?

बाल ठाकरे के मुताबिक, पंच प्रधान के लिए मनमोहन सिंह उपयुक्त हैं। उनको ठाकरे एक बुद्धिमान व्यक्ति मानते हैं, लेकिन साथ ही कहते हैं कि वह बेहद नरममिजाज हैं।

मनमोहन की नरममिजाजी पर निशाना साधते हुए ठाकरे कहते हैं कि कहीं मनमोहन सिंह की नरममिजाजी सोनिया के दबाव के चलते तो नहीं है?

Rate this post

NO COMMENTS