Home देश वरूण हैं अन्ना के साथ, कहा अनशन के लिए मेरा घर व...

वरूण हैं अन्ना के साथ, कहा अनशन के लिए मेरा घर व दफ्तर हाजिर

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह अपनी तरफ से अन्ना को अनशन की जगह मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। वह इस काम के लिए अपना घर और दफ्तर देने को तैयार हैं। इसके साथ ही वरूण ने कहा कि वह अन्ना के आंदोलन का समर्थन करते हैं। 

वरुण ने कहा कि वह अन्ना की मुहिम में पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के लिए जगह न मुहैया कराना सरकार की गैर जिम्मेदारी है। सरकार इस आंदोलन को दबाना चाहती है, इसलिए अन्ना को जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दे रही।

वरुण गांधी ने पेशकश करते हुए कहा कि अन्ना हजारे को अनशन के लिए वह अपनी तरफ से जगह मुहैया करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना चाहें तो उनके घर या दफ्तर का भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS