Home देश आपसी संघर्ष में 2 ट्रक मालिकों की मौत

आपसी संघर्ष में 2 ट्रक मालिकों की मौत

समस्तीपुर ।। बिहार के समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो ट्रक मालिकों के बीच ट्रक चलाने के मार्गो को लेकर हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में ट्रक मालिक कृष्ण कुमार को एक अन्य ट्रक मालिक संतोष कुमार के समर्थकों ने पीट-पीटकर मार डाला था।

इसी बीच गुरुवार को कृष्ण कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर दूसरे पक्ष के संतोष भी वहीं मौजूद थे। उन्हें देख मृतक के सहयोगियों ने संतोष पर धावा बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

समस्तीपुर (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा सदर अस्पताल और जितवारपुर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Rate this post

NO COMMENTS