Home देश सेंसेक्स में 224 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 224 अंकों की गिरावट

मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 224.18 अंकों की गिरावट के साथ 17480.83 पर जबकि निफ्टी 72.85 अंकों की गिरावट के साथ 5253.75 पर बंद हुआ।

आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 164.46 अंकों की गिरावट के साथ 17540.55 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.65 अंकों की गिरावट के साथ 5304.95 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 45.24 अंकों की गिरावट के साथ 6252.75 पर जबकि स्मॉलकैप 38.14 अंकों की गिरावट के साथ 6936.47 पर बंद हुआ।

Rate this post

NO COMMENTS