Home देश गर्भवती हैं बेयोंसे

गर्भवती हैं बेयोंसे

न्यूयार्क ।। गायिका बेयोंसे नोल्स गर्भवती हैं। वह अपने पति जे जेड के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

बेयोंसे ने एमटीवी म्यूजिक अवार्ड्स में अपने गर्भवती होने की पुष्टि की थी। उन्होंने अपनी तस्वीरें पेश करते हुए यह जानकारी दी।

उनके प्रतिनिधि ने भी ‘पीपुल डॉट कॉम’ वेबसाइट को बताया, “मैं यह बताते हुए खुश हूं कि यह खबर सही है।” बेयोंसे व जे जेड के विवाह को तीन साल हो गए हैं।

एक सूत्र ने बताया, “उन्होंने पिछले महीने अपने दोस्तों को यह जानकारी दी। वह इतनी खुश कभी नहीं थीं। वह इसका इंतजार कर रही थीं। जे जेड भी किसी बच्चे की तरह उत्साहित हैं।”

 

Rate this post

NO COMMENTS