Home देश अमेरिकी ओपन : एकल में सानिया की चुनौती खत्म

अमेरिकी ओपन : एकल में सानिया की चुनौती खत्म

न्यूयार्क ।। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के एकल स्पर्धा में चुनौती खत्म हो गई है।

मंगलवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में 23वीं वरीयता प्राप्त इजराइल की शहर पीर ने सानिया को 6-7 [5-7], 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

सानिया ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन अगले सेट में वह अपना लय बरकरार नहीं रख सकीं और दूसरा सेट 3-6 से हार गईं। इसके बाद तीसरे और निर्णायक सेट में पीर ने उन्हें 6-1 से मात दी। उल्लेखनीय है कि युगल स्पर्धा में सानिया रूसी जोड़ीदार एलीना वेसनीना के साथ खेलेंगी।

Rate this post

NO COMMENTS