Home देश एशियाई रैली चालकों की रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे गौरव

एशियाई रैली चालकों की रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे गौरव

चेन्नई ।। भारत के गौरव गिल ने इस सप्ताह जारी विश्व रैली रैंकिंग में एशियाई रैली चालकों के बीच पहला स्थान हासिल कर लिया है।

दिल्ली के 29 वर्षीय गौरव ने एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियनशिप-2011 में तीन पोडियम फिनिश के साथ कुल 896 अंक जुटाए हैं। गौरव एमआरएफ टीम का हिस्सा हैं।

गौरव ने एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियनशिप के अंतर्गत कोलेडोनिया में पहला स्थान हासिल किया था जबकि आस्ट्रेलिया और मलेशिया में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

एशियाई चालकों की सूची में गौरव के बाद चीन के फान फान [740 अंक] हैं जबकि मलेशिया के मोहम्मद रफीक [672 अंक] तीसरे क्रम पर हैं।

Rate this post

NO COMMENTS