Home देश बिहार में क्रिकेट प्रशिक्षण केन्द्र खोलना चाहते हैं धोनी

बिहार में क्रिकेट प्रशिक्षण केन्द्र खोलना चाहते हैं धोनी

पटना ।। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं झारखण्ड निवासी महेंद्र सिंह धोनी ने बिहार के खेल एवं कला संस्कृति मंत्री सुखदा पांडेय को पत्र लिखकर राज्य में क्रिकेट प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की इच्छा व्यक्त की है।

धौनी ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार यदि उन्हें जमीन उपलब्ध कराएगी तो वह एक क्रिकेट प्रशिक्षण केन्द्र खोलना चाहते हैं।

पांडेय ने शुक्रवार को धौनी के पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें कहा गया है कि सरकार जितनी जल्दी जमीन उपलब्ध कराएगी उतनी ही जल्दी वह यह प्रशिक्षण केन्द्र खोल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार धौनी के इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जब धोनी राष्ट्रीय स्तर या घरेलू क्रिकेट खेलते थे तब झारखण्ड, बिहार का ही हिस्सा था। वह झारखण्ड में भी एक प्रशिक्षण केन्द्र खोलने वाले हैं।

Rate this post

NO COMMENTS