Home देश सिडनी इंटरनेशल में हिस्सा लेंगे बघदातिस, स्टोसुर और ली ना

सिडनी इंटरनेशल में हिस्सा लेंगे बघदातिस, स्टोसुर और ली ना

सिडनी ।। पूर्व चैम्पियन साइप्रस के मार्कस बघदातिस, वर्तमान अमेरिकी ओपन विजेता आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और चीन की ला ना ने अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन आठ जनवरी से 14 जनवरी, 2012 तक सिडनी ओलम्पिक पार्क टेनिस सेंटर में किया जाएगा। पिछले वर्ष बघदातिस ने इस टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया था।

एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बघदातिस ने कहा, “मैं इस टूर्नामेंट में वापसी को लेकर उत्साहित हूं। सिडनी मेरा पसंदीदा शहरों में से एक है। यहां के प्रशंसकों को खेल से बहुत प्यार है।”

Rate this post

NO COMMENTS