Home देश अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी चौथे दौर में

अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी चौथे दौर में

न्यूयार्क ।। भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी शानदार जीत दर्ज कर अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर गई है।

‘इंडो-पाक एक्सप्रेस’ के नाम से प्रसिद्ध बोपन्ना और कुरैशी की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को खेले गए पुरुषों की युगल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के पॉल हेनले और बेल्जियम के डिक नॉरेमैन की जोड़ी को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

इससे पहले, बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने दूसरे दौर में अमेरिका के जेम्स सेरेटानी और जर्मनी के फिलिप मार्क्‍स की जोड़ी को 7-6[7-3], 7-6[7-4] से शिकस्त देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया था।

 

Rate this post

NO COMMENTS